सोनभद्र, जुलाई 1 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल के चारो प्रमुख श्रमिक संगठनों एटक,एचएमएस,इंटक और सीटू के संयुक्त मोर्चा ने बुधवार एक जुलाई को एनसीएल की तमाम परियोनाओं पर विरोध प्रदर्शन कर 12 वें वेतन समझौते की प्रक्रिया प्रारम्भ करने को तत्काल जेबीसीसीआई-12 के गठन करने की मांग का कोल इंडिया चेयरमैन को सम्बोधित ज्ञापन महाप्रबन्धकों को सौंपा। यह भी पढ़ें- 12वां जेबीसीसीआइ का गठन जल्द करे कोल इंडिया, नहीं तो होगा जोरदार आंदोलन : अरूण चौधरीविरोध प्रदर्शन का आयोजन एनसीएल ककरी क्षेत्र में संयुक्त मोर्चा के बैनर तले मांग को लेकर महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर विशाल गेट मीटिंग, जोरदार प्रदर्शन, नारेबाजी तथा ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त मोर्चा के घटक संगठन सीएमएस ,केएसएस ,आरसीएसएस ,सीएलयू ,सीटिया एवं ओबीसी काउंसिल के ...