लोहरदगा, मई 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोकसभा सांसद सुखदेव भगत गुरूवार को लोकसभा की कोयला, खान एवं इस्पात संबंधी स्थायी समिति की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पर दिल्ली रवाना होने से पहले सांसद की औपचारिक मुलाकात भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से हुई। एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में हुई इस संक्षिप्त मुलाकात के दौरान सांसद भगत ने कैप्टन कूल धोनी का हालचाल जाना और झारखंड के गौरव के रूप में उनकी उपलब्धियों की सराहना की। सांसद ने कहा, "धोनी जी ने क्रिकेट के मैदान पर जिस तरह झारखंड का नाम रोशन किया है, उस पर हर झारखंडी को गर्व है। वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।धोनी और सांसद सुखदेव भगत से झारखंड में खेल और युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने पर चर्चा हुईदोनों ने राज्य में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और...