रामगढ़, जून 11 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। कोयला उद्योग व मजदूरों की अस्मिता बचाने व बनाए रखने को लेकर राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन पूरी तरह समर्पित होकर प्रयत्नशील है। इसी के तहत क्षेत्र के सीसीएल पिंडरा कोलियरी में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक गुरुवार को हुई। करीब आठ वर्षों बाद यहां के मजदूरों ने एक बार फिर से राकोमयू के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का हुंकार भरा। इस अवसर पर यूनियन के सीसीएल रीजनल सचिव कुमार महेश सिंह उपस्थित हुए। बैठक में मौजूद कोयला कर्मियों ने अपनी व्यथा मजदूर नेता कुमार महेश सिंह के समक्ष रखा। यूनियन के रीजनल सचिव कुमार महेश सिंह ने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि मजदूरों की जायज मांगों को कोई भी अधिकारी हड़पने की कोशिश सपने में भी न करें, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने सभी कर...