सोनभद्र, मार्च 2 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल खदानों ने फरवरी माह में बीते साल से 0.3 मिलियन टन (2.1 प्रतिशत) अधिक उत्पादन किया है। चालू वित्त वर्ष के लक्ष्य हासिल करने को मार्च के अंतिम माह में एनसीएल खदानों ने पूरी ताकत झोंक दी है। एनसीएल हालांकि फरवरी तक कुल 128.8 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर चुकी है और उसे वित्तीय साल 2025 के लक्ष्य 139 मिलियन टन हासिल करने को महज 10.2 मिलियन टन की दरकार होगी जिसे माना जा रहा है कि आसानी से हासिल हो जायेगा। इस बीच कोल इंडिया की आठ अनुषंगी कम्पनियों में महज एनसीएल (बीते साल से 0.5 प्रतिशत अधिक)और एसईसीएल (बीते साल से 7 प्रतिशतअधिक)कोयला उत्पादन करने में सफल रही है। इसके अतिरिक्त ईसीएल (0.6 प्रतिशत कम बीसीसीएल (बीते साल से 14 प्रतिशत कम )सीसीएल (बीते साल से 7.3 प्रतिशत कम) डब्लुसीएल(बीते साल से 10.8 प्रतिशत...