सोनभद्र, जनवरी 8 -- अनपरा,संवाददाता। कोयला अधिकारियों के वेतनमान में वृद्धि कर महारत्न कम्पनियों का वेतनमान दिये जाने के लिए गठित समिति की अनुशंसा को कोयला मंत्रालय ने हरी झण्डी दे दी है। वेतन विसंगति को लेकर जबलपुर उच्चन्यायालय में चल रहे वाद में बुधवार को कोयला मंत्रालय की ओर से इसकी जानकारी दी गयी है।कोयला मंत्रालय द्वारा गठित समिति की अनुशंसा को स्वीकृति दिये जाने के फैसले का कोल माइन्स आफिसर्स एसोसिएशन एपेक्स के प्रधान महासचिव सर्वेश सिंह ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है। कोयला अधिकारियों महारत्न कम्पनी का वेतनमान दिये जाने की मांग लम्बे समय से की जा रही थी। कोयला मंत्रालय की ओर से वेतनमान में वृद्धि की अनुशंसा को स्वीकृति प्रदान करते हुए कोयला मंत्रालय ने इसे लागू करने के तरीके व एरियर आदि भुगतान का निर्णय कोल इंडिया पर छोड़ द...