कानपुर, सितम्बर 21 -- चकेरी। कोयलानगर के रहने वाले दरोगा की सोमवार सुबह लखनऊ के सरोजनी नगर में सोमवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। वह डायल-112 के मुख्यालय लखनऊ में तैनात थे और कार से ड्यूटी पर जा रहे थे। उनकी कार सड़क किनारे खड़े डंपर में घुस गई थी। शाम को शव लखनऊ से कानपुर लाया गया और ड्योढ़ी घाट में अंतिम संस्कार किया गया।मूलरूप से बिधनू के मझावन के पशे का पुरवा निवासी 51 वर्षीय सत्येन्द्र सिंह यूपी पुलिस में 1995 बैच के दरोगा थे। वह दस साल से डायल-112 के मुख्यालय में तैनात थे। वर्तमान में पत्नी अलका उर्फ मनीषी सिंह और बेटे राज सिंह के साथ कोयलानगर में रह रहे थे। यह भी पढ़ें- खड़े डंपर में घुसी तेज रफ्तार कार, दरोगा की मौत परिजनों ने बताया कि रविवार को छुट्टी पर घर आए थे। सोमवार सुबह 6 बजे कार से लखनऊ ड्यूटी के लिए जा रहे थे। सुबह करी...