रामगढ़, मई 12 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा क्षेत्र कोयलांचल संघर्ष समिति ने मंगलवार को सीसीएल भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी कुमार राकेश सत्यार्थी को 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

स्थानीय लोगों के हितों की प्राथमिकता समिति ने संगम खदान के संचालन से पहले स्थानीय लोगों के हितों को प्राथमिकता देने की मांग की। आवेदन में कहा गया कि खनन कार्य के दौरान यदि किसी क्षेत्र के लोगों को विस्थापित किया जाता है तो उनके समुचित पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही परियोजना से प्रभावित भुरकुंडा क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

प्रदूषण नियंत्रण की मांग मांग पत्र में खनन क्षेत्र के आसपास बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए प्रभावित कॉलोनियों में प्रदूषण नियंत्रण की व्यवस्था करने तथा मुख्य मार्गों पर नियमि...