रामगढ़, सितम्बर 19 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल कुजू व आसपास के क्षेत्रों में शिल्पकला और सृजन के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की पूजा बुधवार को बड़े ही धूमधाम व श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। सुबह से ही कार्यस्थलों, खदान क्षेत्रों, गैराजों, कारखानों व वर्कशॉप में विधिवत पूजा-अर्चना कर यंत्रों व औजारों की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा से क्षेत्र में सुख-समृद्धि और सुरक्षित कार्य वातावरण की कामना की। पूजन को लेकर जगह-जगह आकर्षक सजावट व पंडाल बने, जिनमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में उमड़े। कोयला क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों और कर्मियों ने सामूहिक रूप से पूजा की और प्रसाद का वितरण किया। पूजा के बाद जगह-जगह भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिनमें स्थानीय कल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.