रामगढ़, मार्च 24 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल भुरकुंडा में सोमवार को सरहुल का भव्य जुलूस निकला। मांदर की थाप पर थिरकते हुए प्रकृति के उपासक बिरसा चौक, मेन रोड होते न्यू बैरेक सरना स्थल और भुरकुंडा थाना मैदान पहुंचे, जहां जुलूसों का स्वागत परंपरागत तरीके से किया गया। इसमें कुरसे, देवरिया, मतकमा, लादी, लपंगा, हुरूमगढ़ा और पटेलनगर करमाली टोला का जुलूस शामिल था। शाम 6 बजे के बाद भुरकुंडा में जुलूसों का आगमन शुरू हुआ, जो रात्रि करीब 8 बजे तक जारी रहा।इस दौरान पूरा कोयलांचल सरहुल के रंग में रंगा हुआ था। भुरकुंडा थाना मैदान में सूबे की पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, रामगढ़ विधायक ममता देवी, जनजातीय परामर्शदात्री परिषद के पूर्व सदस्य रतन तिर्की, समाजसेवी निशि पांडेय, बीडीओ मनोज गुप्ता, झरी मुंडा, रामदा...