रामगढ़, मार्च 20 -- कुजू, निज प्रतिनिधि।कुजू कोयलांचल व आसपास के इलाकों की मस्जिदों में पाक रमजान के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुम्मा के नमाज पाकीजगी के साथ लोगों ने अता किया। इस दौरान क्षेत्र के तोपा, बनवार, हुवाग, दररिय, तोपा बस्ती, कुजू, सारुबेड़ा, सांड़ी, बोंगाबार, दिगवार, करमा, रतवे समेत अन्य मस्जिदों में नमाज अता करने काफी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान इमामों ने रमजान के महत्व, नेक जीवन जीने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। नमाज के बाद देश में शांति, खुशहाली व तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगी गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का पर्याप्त इंतजाम किया। मस्जिदों के बाहर से लेकर सड़कों तक नमाजियों की बड़ी कतार लगी रही। अलविदा जुम्मे की नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी।

हिंदी हिन्दुस्तान क...