भागलपुर, अक्टूबर 13 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय पोषण संघ का 58वां वार्षिक सम्मेलन तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित अविनाशिलिंगम गृह विज्ञान एवं उच्च शिक्षा महिला संस्थान में आयोजित किया गया। 'खाद्य एवं पोषण : किसी को भी पीछे न छोड़ना' विषय पर आधारित इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश के 820 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वहीं इस राष्ट्रीय सम्मेलन में भागलपुर की भी सक्रिय भागीदारी रही। भागलपुर चैप्टर के संयोजक और पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. फारूक अली ने प्रायोगिक पोषण विषय पर पोस्टर एवं मौखिक शोध प्रस्तुति सत्र की अध्यक्षता की। सम्मेलन में भागलपुर चैप्टर की गुलअफशा परवीन की प्रस्तुति भी सराहनीय रहीं। अन्य भागीदारों में नितेश कुमार, राहुल कुमार और मुकेश मजूमदार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...