मथुरा, अप्रैल 28 -- मथुरा। केएम अस्पताल में न्यूरो सर्जन ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल और कोमा में जा चुके एक बुजुर्ग को बिना किसी बड़े ऑपरेशन के केवल दवाओं और गहन देखभाल के जरिए पूरी तरह स्वस्थ कर दिया है। राधाकुंड के गांव मुखराई निवासी 60 वर्षीय तुलसीराम बीती एक अप्रैल को सड़क हादसे के बाद वह गहरे कोमा में चले गए थे। परिजन उन्हें केएम अस्पताल लेकर पहुंचे। केएम अस्पताल के न्यूरो स्पेशलिस्ट डॉ. संदीप चौहान ने मरीज की जिम्मेदारी संभाली। एमआरआई-सिटी स्कैन जांच में सामने आया कि तुलसीराम के सिर की हड्डी में फ्रैक्चर था और दिमाग के अंदर लगातार खून का रिसाव (ईडीएच और एसडीएच) हो रहा था। डॉ. संदीप चौहान ने बताया, मरीज की स्थिति ऐसी थी कि आमतौर पर सर्जरी ही एकमात्र विकल्प बचता है, लेकिन मरीज की नाजुक हालत को देखते हुए हमने दवाइयों के जरिए उपचार...