चक्रधरपुर, मार्च 16 -- चक्रधरपुर । गर्मी की शुरुआत होते ही चक्रधरपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती बाईपी पंचायत अंतर्गत कोमाय गांव के नीचे टोला तथा उपर टोला में पेयजल संकट गहरा गया हैं। दोनों टोला में करीबन 10 सरकारी चापाकल लगे हैं. लेकिन इनमें से आठ खराब पड़े हैं। बाकी दो चापाकल से काफी कम पानी निकल रहा है। वहीं हर घर नल जल योजना के तहत चार जलमीनार लगे हुए हैं। इसमें भी तीन खराब पड़े हैं। कोमाय चौक के पास एक जलमीनार चालू अवस्था में है, जबकि कुआं और डोभा पूरी तरह से सूख गए हैं। इससे गांव में पानी की काफी किल्लत हो गई है। स्थिति यह है कि ग्रामीण दूसरे टोला से पानी लाकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा खराब चापाकल की मरम्मत नहीं कराए जाने के कारण ग्रामीणों के समक्ष पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। एक साल से अधूरा ह...