रुद्रपुर, अप्रैल 12 -- वीरेन्द्र सिंह कोरंगा, शांतिपुरी। बीते सप्ताह पंजाब में आयोजित एक हास्य कॉमेडी रियलिटी शो में ऊधमसिंह नगर जिले की प्रतिभाशाली छात्रा कोमल ने दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कोमल राजकीय इंटर कॉलेज देवरी की छात्रा हैं। उनकी सफलता पर माता-पिता, गुरुजनों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालों में ललिता देवी, मंगल प्रसाद आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...