रामनगर, अक्टूबर 3 -- हल्द्वानी। आईटी इंजीनियर और मूल रूप से नैनीताल जिले से ताल्लुक रखने वाली मुंबई निवासी कोमल जोशी को दुबई में मिसेज इंटरनेशनल फोटोजेनिक पुरस्कार मिला है। 14 सितंबर को दुबई में आयोजित मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल, वुमन ऑफ सब्सटेंस 2025 में कोमल ने यह पुरस्कार जीता। इसमें विभिन्न देशों से 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कोमल जोशी ने मंच पर उत्तराखंड की दुल्हन की पारंपरिक वेशभूषा पहनकर भारतीय संस्कृति को प्रस्तुत किया। उनके पति विवेक साह, मां गीता जोशी, पिताजी महेश चंद्र जोशी व परिजनों ने उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.