उरई, मई 9 -- जालौन। संवाददाता सारंगपुर रोड पर कोबरा सिपाहियों के टोकने पर दो लोगों ने सिपाहियों के साथ अभद्रता करते हुए गाली, गलौज कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दबगरान निवासी अनिल कुमार व चौधरयाना निवासी अभिषेक कुमार शुक्रवार की रात शराब के नशे में सारंगपुर रोड पर टहल रहे थे। रात में गश्त करते हुए कोबरा सिपाही बृजवीर एक और साथी के साथ वहां से निकले। जब उन्होंने वहां से जा रहे अनिल व अभिषेक से पूछताछ की तो दोनों व्यक्ति कोबरा सिपाहियों के साथ अभद्रता करते हुए गाली, गलौज करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुचे चौकी प्रभारी मनीष तिवारी ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। यह भी पढ़ें- सिपाहियों को पीटने के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.