रामगढ़, मई 8 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। कोलफील्ड मजदूर यूनियन अरगड्डा एरिया का पुनर्गठन किया गया। केंद्रीय महामंत्री राघवन रघुनंदन के सहमति से पुनर्गठन किया गया। जिसमें फिर से रंजीत पांडेय को क्षेत्रीय अध्यक्ष और पुरुषोत्तम पांडेय को क्षेत्रीय सचिव को बनाया गया है। जबकि करुण सिंह कार्यकारी अध्यक्ष और रविंद्र सिंह संयुक्त सचिव, संजय ओझा कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। जबकि इस कमेटी में 12 उपाध्यक्ष 12 सहायक सचिव 11 ऑर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी और को बनाया गया। 31 लोगों को सदस्य चुना गया है। वहीं मुंद्रिका भगत और जगदीश पासवान संरक्षक को बनाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.