नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- रूस और यूक्रेन युद्ध के चलते यूरोप में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के बीच सोमवार को डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के एयरपोर्ट पर दो से तीन बड़े ड्रोन उड़ते दिखाई दिए। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत ही एयरपोर्ट को बंद कर दिया। डेनमार्क पुलिस के मुताबिक ड्रोन देखे जाने के बाद से ही एयरपोर्ट बंद है और सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के हवाई अड्डे के पास दिखाई देने के कुछ ही मिनट बाद नार्वे और स्वीडन के ऊपर भी ड्रोन दिखाई दिए। स्थानीय पुलिस के मुताबिक अभी तक इन ड्रोन्स की पहचान नहीं की जा सकी है। एयरपोर्ट पर भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल के बीच फ्लाइट रडार ने बताया कि कोपेनहेगन हवाई अड्डे की ओर जाने वाली 50 से ज्यादा उड़ानों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.