संतकबीरनगर, मार्च 24 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। बघौली क्षेत्र के प्राचीन एवं आस्था के केंद्र कोपिया शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ के बीच मूलभूत सुविधाओं की कमी अब एक बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में मुख्य प्रवेश द्वार (गेट) निर्माण एवं साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर आवाज तेज कर दी है। मंदिर पर विशेष अवसरों, सावन माह, सोमवार और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बावजूद इसके मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिहाज से कोई सुदृढ़ गेट नहीं है, जिससे असामाजिक तत्वों की आवाजाही की आशंका बनी रहती है। रात्रि के समय मंदिर की सुरक्षा और भी चिंता का विषय बन जाती है।साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था न होने से मंदिर परिसर में जगह-जगह...