छपरा, अप्रैल 18 -- दोनों घायल पिता-पुत्र पीएमसीएच रेफर एकमा एसडीपीओ ने घंटनास्थल का किया निरीक्षण कोपा। कोपा थाना थाना क्षेत्र की अनवल पंचायत के पियानो गांव के शेखपुरा टोला में शनिवार की सुबह आपसी विवाद में हुई हिंसक झड़प में चाकू लगने से पिता-पुत्र गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी पिता-पुत्र परशुराम सिह और आनन्द कुमार सिंह बताये गए हैं। गम्भीर स्थिति को देखते हुए दोनों को छपरा सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कोपा थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष के आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपी कोपा थाना क्षेत्र के पियानो गाँव टोला शेखपुरा गांव के जितेंदर पंडित और आकाश कुमार पंडित को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- खेत में मछली भूनने के विरोध पर पिता-पुत्र को...