छपरा, फरवरी 4 -- - खेत की सिंचाई कर घर लौट रहे थे दोनों - दोनों एक ही गांव के पड़ोसी बताए गए हैं जलालपुर/ कोपा, एक प्रतिनिधि। कोपा थाना क्षेत्र के पियानो रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार की देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे दो किसानों की मौत अज्ञात वाहन के धक्के से हो गई। घटना मंगलवार की शाम करीब सात बजे की बताई गई है। मृत दोनों व्यक्ति कोपा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव के स्व. उद्धव पांडेय के 75 वर्षीय पुत्र ऋषिकेश पांडेय और पुण्यदेव तिवारी के 55 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश तिवारी बताए गए हैं। दोनों आपस में पड़ोसी हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों खेत की सिंचाई कर अपने घर वापस लौट रहे थे कि सीवान की तरफ से आ रहे किसी बड़े वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना में उनकी बाइक बुरी तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.