कोपागंज-भातकोल मोड़ पर राहगीर पर हमला, छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
मऊ, मई 2 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के कोपागंज चुंगी के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जनपद के शाहपुर गीता वाटिका निवासी इरफान अहमद अपने परिवार के साथ चार पहिया वाहन से गोरखपुर से गाजीपुर जा रहे थे। आरोप है कि कोपागंज चुंगी के पास तीन बाइक सवारों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान तीन अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर इरफान अहमद की पिटाई कर दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान स्थानीय लोगों के पहुंचने पर आरोपी अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.