मऊ, जनवरी 6 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज विकासखंड के ग्रामसभा लैरोदोनवार, थाना कोपागंज जनपद मऊ निवासी महिला कांस्टेबल प्रज्ञा मौर्या को सुरक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं विशिष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री महाकुंभ सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदान किया गया। उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ज्ञातव्य हो कि प्रज्ञा मौर्या वर्तमान में जनपद प्रयागराज के हंडिया थाने पर तैनात हैं। उनके उत्कृष्ट कार्यों और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा प्रमाण पत्र एवं मुख्यमंत्री महाकुंभ सेवा मेडल जारी किया गया, जिसे हंडिया थाने के प्रभारी निरीक्षक नितेंद्र कुमार शुक्ला, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.