मऊ, जुलाई 12 -- पूराघाट हिंदुस्तान संवाद। कोपागंज नगर पंचायत के कोपा कोहना निवासी युवा समकालीन कलाकार मनीष कुमार गोंड ने राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित जयप्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय के उद्घाटन समारोह में भारत सरकार के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मनीष गोंड द्वारा निर्मित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विशाल पोट्र्रेट का अनावरण किया। यह कलाकृति विशेष रूप से पुस्तकालय के लिए तैयार की गई है और अब इसकी स्थायी धरोहर के रूप में स्थापित की गई है। अनावरण के दौरान मनीष गोंड की कलाकृति ने सभी का विशेष ध्यान आकर्षित किया। यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार ने गांधी आधारित दुर्लभ संग्रहों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया उपस्थित अतिथियों ने चित्र की कलात्मक प्रस्तुति और जीवंत अभिव्यक्ति की सराहना की।...