मऊ, मार्च 31 -- मऊ, संवाददाता। एक दशक से बदहाल 5.5 किमी लंबी कोपागंज-कसारा जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण होगा। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा की पहल पर शासन से सड़क चौड़ीकरण की मंजूरी मिली है। इसके लिए शासन से 9.50 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। पहली किस्त निर्माण खंड को 46.47 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं। सड़क चौड़ीकरण की मंजूरी मिलने की सूचना फैलते ही लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है अब उम्मीद जगी है कि सड़क की हालत सुधर जाएगी, जिससे आवागमन सुगम होगा। वहीं विभाग सभी तकनीकी प्रक्रिया को अब पूरा करने में लग गया है। जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद अब जगी है।कोपागंज-कसारा मार्ग की हालत यह थी कि बारिश के दिनों में सड़क पर 2 फिट तक पानी लग जाता है। सड़क की लंबाई 5.5 किमी और चौड़ाई 3.75 मीटर है। मात्र 5.5 किलोमीटर की दूरी तय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.