सोनभद्र, जुलाई 16 -- डाला। राष्ट्रीय नव निर्माण सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु ने शुक्रवार को हस्तक्षर अभियान चलाया। उन्होंने रॉबर्ट्सगंज विधानसभा के ग्राम पंचायत कोटा खास में बीएचयू स्तर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तथा कोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग की। इस दौरान आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि यह किसी व्यक्ति या संगठन की नहीं, बल्कि सोनभद्र के गरीब, मजदूर, किसान और आम जनता के जीवन और अधिकार की लड़ाई है। इस मौेके पर महताब आलम, चंद्रशेखर सिंह पटेल, विकास कुमार गौड़, डॉ. प्रभाकर सिंह, रविंद्र कुमार शर्मा, उमाशंकर शर्मा, अयोध्या प्रसाद, अमरेश सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...