रायबरेली, मई 4 -- सतांव। कोन्सा स्थित श्री शीतल प्रसाद इन्टर कॉलेज परिवार ने सोमवार को मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य राज कुमार पटेल ने इंटरमीडिएट परीक्षा की स्कूल टॉपर छात्रा लक्ष्मी पुत्री बाबू शंकर व हाईस्कूल परीक्षा में स्कूल टॉप करने वाली छात्रा अंजली गौतम पुत्री सुरेश कुमार का माला पहना कर स्वागत किया और प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टम देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- बोर्ड परीक्षा में परचम लहराने वालों का हुआ सम्मान यह भी पढ़ें- कॉलेज में छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...