मऊ, अप्रैल 26 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। रतनपुरा विकास खंड के कोनिहां ग्राम पंचायत में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए लगे छह इंडिया मार्का हैंडपंप लगभग एक साल से खराब पड़े हुए हैं। इसका संचालन नहीं होने से लोगों को शीतल पेयजल के लिए इस गर्मी के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समाधान की मांग किया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में ग्राम प्रधान, सचिव एवं खंड विकास अधिकारी को लिखित शिकायत की जा चुकी हैं। लेकिन सचिव एवं प्रधान की निष्क्रियता के चलते गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल मिलना दुश्वार हो गया है। चार नंबर हैंडपंप से दूषित पानी पीने को लोग मजबूर हैं, जिससे कई प्रकार की बिमारियों से ग्रसित होने का भय बना रहता है। गांव के जितेन्द्र यादव, फुलबदन, मुन्...