भदोही, मई 4 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। डीघ ब्लाक के कोनिया क्षेत्र में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का भवन जर्जर है। ऐसे में वहां पर तैनात डाक्टर, कर्मी के साथ ही मरीजों एवं तीमारदारों में भय का आलम बना हुआ है। जिला प्रशासन से भवन मरम्मत कराने की मांग ग्रामीणों ने की है। क्षेत्र की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने को सरकार की ओर से कोनिया में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल को बनवाया गया था। मरम्मत एवं रख-रखाव के अभाव में इन दिनों हालत बद से बदतर हो गई है। गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए राहत का केंद्र रहा यह अस्पताल अब खुद इलाज का मोहताज नजर आ रहा है। जर्जर भवन, टूटी दीवारें, गंदगी का अंबार और बुनियादी सुविधाओं का अभाव-यह सब मिलकर इस अस्पताल की दुर्दशा की कहानी बयां कर रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन गरीब परिवारों को हो रही ...