बोकारो, फरवरी 25 -- गोमिया, प्रतिनिधि। डीवीसी कोनार सीएसआर कार्यालय में ग्राम विकास सलाहकार समिति (वीडीएसी) की बैठक की अध्यक्षता डीवीसी के डॉ बीएन मंडल ने की। इस दौरान आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 की योजनाओं को लेकर सदस्यों ने विस्तार से चर्चा की और कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। कोनार सीएसआर अंतर्गत गोमिया और विष्णुगढ़ प्रखंड के जनप्रतिनिधियों ने विगत वर्ष में संचालित योजनाओं की समीक्षा की तथा क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप नए प्रस्ताव दिए। जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क मरम्मत, कौशल विकास और विस्थापित परिवारों के पुनर्वास से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देने की मांग की। गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सिकंदर साव, गोमिया विधायक सह मंत्री प्रतिनिधि टुकन महतो, हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि डुमरचंद महतो, जिप सदस्य शेख तैयब, नागी मुखिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.