बोकारो, सितम्बर 24 -- बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी पावर प्लांट से कोनार नदी में राखयुक्त पानी प्रवाहित किये जाने की शिकायत के बाद झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की टीम जांच के लिए नदी पहुंची। धनबाद क्षेत्रीय कार्यालय के पदाधिकारी सौगाता महतो और मानवेंद यादव ने स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान नदी में छाई का टापू बना हुआ पाया गया। इसके बाद टीम ने पावर प्लांट परिसर में पहुंचकर प्लांट से नदी किनारे तक बने नाले और ऐश हैंडलिंग प्लांट के संप का निरीक्षण किया। प्लांट परिसर में घनी झाड़ियों और दुर्गम क्षेत्र के कारण डिस्चार्ज के सटीक बिंदू तक टीम नहीं पहुंच सकी। हालांकि, शुरुआती जांच में नदी किनारे बने नालेनुमा ढांचे से राखयुक्त पानी के बहाव के संकेत मिले। नाले और ऐश हैंडलिंग प्लांट के संप के समीप छाई के अवशेष भी पाये गये। प्रदूषण नियंत्रण प...