कोनसोदे पंचायत भवन में संकुल संगठन ने शुरू किया पेयजल सेवा केंद्र
सिमडेगा, मई 30 -- बानो, प्रतिनिधि। गर्मी को देखते हुए प्रखंड के कोनसोदे पंचायत भवन परिसर में सोय आजीविका महिला संकुल संगठन की दीदियों द्वारा आम लोगों के लिए पेयजल सेवा केंद्र की शुरुआत की गई। संगठन की महिलाओं ने घड़ा एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कर राहगीरों और पंचायत आने वाले लोगों को राहत पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया है। पेयजल सेवा केंद्र का उद्घाटन आजीविका महिला समूह की दीदियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना एक सामाजिक दायित्व है। इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है, ताकि लोगों को आसानी से पीने का पानी मिल सके। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में यात्रियों को मिली राहत -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.