जौनपुर, जुलाई 6 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वांचल को प्रयागराज से जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित कोदहूं-ईटहरा बाईपास के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अनुसार 4.5 किलोमीटर लंबे इस बाईपास का करीब 60 फीसदी भौतिक कार्य पूरा हो चुका है। लक्ष्य जून 2027 से पहले इसे यातायात के लिए शुरू करने का है। प्रोजेक्ट मैनेजर सौम्या रंजन रथ ने बताया कि कोदहूं से ईटहरा तक मिट्टी भराई और समतलीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। मानसून के बाद डामर की सड़क बिछाने का कार्य शुरू होगा। दो लेन का यह बाईपास 10 मीटर चौड़ा होगा। दोनों ओर पक्की पटरी और सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है। पांच से अधिक मजदूर और दर्जनभर जेसीबी, रोलर तथा डम्पर दिन-रात काम कर रहे हैं। ठेकेदार कंपनी मेसर्स डीएमआर बिल्डर्स ने मानसून से पहले सभी पुल...