गिरडीह, मई 10 -- हीरोडीह। गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदम्बरी-मंडरो मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक के अनियंत्रित होकर खेत में गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान मनीकबाद निवासी महादेव साव के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक राहुल साव का रांची में इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक शुक्रवार रात मनीकबाद से कोदम्बरी चौक जा रहे थे। इसी दौरान कोदम्बरी स्थित विदेशी शराब दुकान के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। सूचना पर हीरोडीह पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जमुआ भेजा। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, चचेरा भाई घायल प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रांची रेफर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.