फतेहपुर, फरवरी 8 -- फतेहपुर। शहर में लगातार हो रही चोरियां और बढ़ती अराजकता पर रविवार सुबह एसपी ने शहर कोतवाल तारकेश्वर राय को लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही सीओ सिटी गौरव शर्मा को भी हटा दिया गया। उन्हें सीओ लाइन का चार्ज दिया गया है। सीओ सिटी प्रमोद कुमार शुक्ला बनाए गए हैं। करीब दो साल से शहर कोतवाल की जिम्मेदारी संभाले तारकेश्वर राय को लाइन हाजिर कर दिया गया। उनके स्थान पर पुलिस लाइन से श्रवण कुमार सिंह को चार्ज दिया गया है। बताया जा रहा है कि शहर में क्राइम कंट्रोल से बाहर हो रहा था। अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के दौरान भी एक वीडियो वायरल हुआ था। लेकिन उस पर भी कोतवाली पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। खुलासे भले ही हुए हों लेकिन खुलासों पर सवाल उठे। कई सत्ताधारी नेताओं ने भी शिकायत की थी। इस कार्रवाई को इन्हीं सब घटनाक्रम से जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.