रुद्रपुर, मार्च 30 -- शक्तिफार्म। पुलिस चौकी परिसर में कोतवाल सुंदरम शर्मा की अध्यक्षता में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत नागरिकों की बैठक में क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। सोमवार को बैठक में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर कड़ी चिंता व्यक्त की। साथ ही नगर के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमणकारियों के कब्जे के चलते, यातायात व्यवस्था के प्रभावित होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने आश्वासन दिया कि नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अतिक्रमण हटाने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जा सके। यहां चौकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.