फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 13 -- कायमगंज, संवाददाता। रेलवे रोड स्थित श्री कोतवालेश्वर हनुमान मंदिर में शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद चखा। जितेंद्र रस्तोगी , संगम शाक्य ने बताया कि मंदिर के छठवें स्थापना दिवस के अवसर पर 15 जून को शाम पांच बजे से मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कन्हैयालाल, दीपक शाक्य आदि भक्त मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हनुमान मंदिर में सुंदरकांड के बाद प्रसाद वितरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...