हाथरस, मार्च 27 -- कोतवाली सादाबाद में कन्या पूजन के साथ 'मिशन शक्ति' का संकल्प, बालिकाओं को कराया भोजनसादाबाद। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आज कोतवाली सादाबाद परिसर में श्रद्धा और उल्लास के साथ कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नौ देवी स्वरूपा कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के 'मिशन शक्ति' अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूकता भी दी गई।कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने श्रद्धा भाव से कन्याओं के चरण पखारे, रोली-अक्षत का टीका लगाया और उनका पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद बालिकाओं को हलवा, पूड़ी, चना व अन्य प्रसाद खिलाया गया। भोजन और उपहार पाकर नन्हीं कन्याओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.