लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- कोतवाली सदर के इंस्पेक्टर क्राइम रविंद्र पांडेय को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। उनके ऊपर पैसे लेकर जुआरियों को छोड़ने का आरोप है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक पोस्ट वायरल हुई थी। जिसमें आरोप लगा कि उन्होंने जुआरियों से पैसा लेकर छोड़ दिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। विभागीय स्तर पर आगे की जांच भी जारी है और अन्य संबंधित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...