हरिद्वार, अप्रैल 11 -- ऑपरेशन कालनेमि के तहत कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने शनिवार को नौ फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई नमामि गंगे घाट चंडीघाट और चिड़ियापुर क्षेत्र में की गई। प्रभारी निरीक्षक नितेश शर्मा ने बताया कि ये लोग साधु-संतों का वेश धारण कर राहगीरों और पर्यटकों को रोकते थे और तंत्र-मंत्र व जादू-टोने का झांसा देकर उन्हें अपनी ओर आकर्षित करते थे। इससे स्थानीय लोगों और यात्रियों में आक्रोश की स्थिति बनने की आशंका थी। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जांच के दौरान चंडीघाट से सात और चिड़ियापुर से दो लोगों को हिरासत में लिया गया। पकड़े गए लोगों में रामचरण दास (75), खदेरु (60), मोहन कुमार (47) गंगासाहु (65), मंगू सिंह (60), लालगिरी (70), घनश्याम (32), जुगणु (35) और मुन्ना (48) शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.