मथुरा, जून 12 -- कोतवाली रोड पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी ने बिजली निगम की केबल काट दी। इससे जवाहर हाट फीडर क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं की बिजली रातभर बंद रही और गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ा। इसके अलावा कुछ अन्य क्षेत्रों में भी बिजली समस्या रही। कोतवाली रोड पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। कार्य के दौरान बुधवार रात कार्यदायी संस्था की जेसीबी ने जवाहर हाट फीडर की अंडरग्राउंड केबिल काट दी। इससे कोतवाली रोड, चौबिया पाड़ा सहित अन्य क्षेत्रों की बिजली रातभर बंद रही। यहां सुबह करीब 10 बजे आपूर्ति चालू की लेकिन फिर चली गयी। यहां दिनभर भी बिजली समस्या रही। शहर के टीचर्स कॉलोनी में काफी देर लाइट बंद रही। देवी आटस फीडर की लाइट एक घंटे प्रभावित रही। इसके अलावा शहर एवं देहात के अन्य क्षेत्रों में फॉल्ट हुए, जिससे सप्लाई प्रभावित...