चंदौली, अप्रैल 28 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली में 30 नए सिपाहियों को तैनाती दी गई है। यह इन भर्ती हुए सिपाहियों की पहली पोस्टिंग है। इनमें से 7 सिपाहियों को डेढ़ावल पुलिस चौकी और 6 को नईबाजार पुलिस चौकी पर तैनात किया गया है। जबकि शेष 15 सिपाही कोतवाली पर अपनी सेवाएं देंगे।पुलिसकर्मियों की कमी से जूझ रही सकलडीहा कोतवाली को अब इन नई नियुक्तियों से राहत मिलने की उम्मीद है। इन सिपाहियों के आने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और बेहतर होने की संभावना है।रविवार की देर रात को सकलडीहा कोतवाली में 30 नए रंगरूट पहुंचे। कोतवाल ने नए सिपाहियों को थाने की कार्यप्रणाली और विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- पुरकाजी थाने को मिले 44 नए पुलिसकर्मी उन्होंने बेहतर पुलिसिंग के साथ-साथ कोतवाली आने वाले पीड़ितों के साथ मधुर व्यवहार ...