पीलीभीत, जून 1 -- बीसलपुर। कोतवाली में उस समय अफरा तफरी मच गई बिजली की केविल में आग लग गई। तेज धमाका होने लगा। पुलिस ने बमुश्किल तारों को अलग किया और बिजली विभाग को फोन कर लाइन बंद कराई। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। बीसलपुर कोतवाली में अचानक बिजली के केविल शार्ट हो गई और आपस में तार लड़ने से तेज लपटो के साथ धमाका होने लगा। कोतवाली में मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मी कार्यालय छोड़कर दौड़ने लगे। एक होमगार्ड ने साहस दिखाते हुये बिजली के तारों को अलग कर दिया। जिस जगह पर शार्ट सर्किट हुआ। उसी जगह बाइक खड़ी थी। गनीमत यह रही कि बाइक में आग नहीं लग सकी। पुलिस ने बिजली विभाग को फोन कर लाइन बंद कराई। तब पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...