मऊ, मई 31 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली परिसर में शनिवार को जनसुनवाई के दौरान कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न मोहल्ले एवं गांवों से आई महिलाएं तथा फरियादियों ने अपनी समस्याएं सुनाई। इस दौरान कुल 14 प्रार्थना पत्र आए। पुलिस ने 12 मामले का निस्तारण तत्काल विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कराया। जिसमें ज्यादातर मामले मारपीट, छेड़खानी, जमीन विवाद आदि से संबंधित रहे। इस मौके पर कोतवाल कमलकांत वर्मा क्राइम इंस्पेक्टर राजीव कुमार यादव, चौकी प्रभारी खैराबाद अरविंद कुमार यादव, रामदुलारे आदि पुलिसकर्मी जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्या सुने

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...