बदायूं, मार्च 29 -- नेत्रहीन फरियादी से गालीगलौज का वीडियो वायरल होने के बाद बदायूं में सियासत गरमा गई है। मामले में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर और दरोगा भूपेंद्र को निलंबित कर दिया गया है। वीडियो सामने आने पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सरकार को घेरा है। मामले की जांच सीओ बिसौली कर रहे हैं ताकि वीडियो की सच्चाई सामने आ सके। आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सरकार और पुलिस व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने लिखा कि बदायूं में 'मित्र पुलिस' का असली चेहरा सामने आ गया है, जहां एक नेत्रहीन फरियादी को गालियां देकर थाने से भगा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्दी की आड़ में इस तरह की गुंडई हो रही है और कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है। पार्टी ने सवाल उठाय...