काशीपुर, अप्रैल 7 -- काशीपुर। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के पुराने हिस्ट्रीशीटरों को कोतवाली में बुलाकर उनकी परेड करायी। कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम व सुरक्षा को देखते हुए करीब 12 पुराने हिस्ट्रीशीटरों को कोतवाली बुलाया गया। उनसे उनके वर्तमान कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली गई तथा उन्हें सख्त निर्देश दिए गए कि यदि उनकी किसी भी आपराधिक घटना में संलिप्ता पाई गई तो उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हिस्ट्रीशीटरों की परेड के बाद उनके अगूंठा व हस्ताक्षर भी लिए गए। कोतवाल ने बताया कि जिन पुराने हिस्ट्रीशीटरों का कुछ समय से चाल-चलन ठीक-ठाक चल रहा है उनके चौकी क्षेत्र के इंचार्ज से रिपोर्ट लेकर उनकी निगरानी बंद कर दी जाएगी। कहा कि किसी भी पुराने हिस्ट्रीशीटर की हिस्ट्रीशीट बं...