कोतवाली में अनियंत्रित स्कूटी से दो घायल
घाटशिला, जून 22 -- पोटका। कोवाली थाना क्षेत्र के कोवाली गांव के समीप अनियंत्रित स्कूटी पेड़ से टकराने से जुगसलाई के दो युवक घायल हो गए। इनमें एक युवक की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार हरिणा में लगे मेला को देखकर स्कूटी (जेएच 05 डी जे/7986) से जुगसलाई बलदेव बस्ती के दो युवक मंगलू कर्मकार और आदित्य कर्मकार घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोवाली लैम्प्स के समीप इनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बोर्ड से टकरा गई, जिससे मंगलू कर्मकार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही टांगराईन पंचायत के मुखिया असीत सरदार घटनास्थल पर पहुंचे एवं स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए हल्दीपोखर पीएचसी भेजा तथा घटना की सूचना कोवाली पुलिस को दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.