कोतवाली पुलिस ने दवा कारोबार में धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में आरोपी लोहटिया के मनीष मद्धेशिया को गिरफ्तार कर लिया।
वाराणसी, जून 29 -- वाराणसी। कोतवाली पुलिस ने दवा कारोबार में धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में आरोपी लोहटिया के मनीष मद्धेशिया को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि मनीष के खिलाफ सप्तसागर दवा मंडी की सोनल सेठ ने 29 लाख 25 हजार छह सौ रुपये की दवा खरीद कर भुगतान न करने और धमकी देने का केस दर्ज कराया है। आरोपियों में मनीष की पत्नी समेत एक अन्य भी है। लोहता के एक सर्राफ ने चौकाघाट के घौसाबाद निवासी परिवार पर करीब 11.58 लाख रुपये के जेवरात का भुगतान हड़पने का कैंट थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी, बंधक बनाकर मारपीट करने, तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी और 25 हजार रुपये छीनने का केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- रक्षा मंत्रालय पर बने मकान को अपना बताकर तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में चौक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.