गाजीपुर, फरवरी 17 -- जमानियां। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कोतवाली पुलिस पूरी तरह सतर्क है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने पुलिस बल के साथ स्टेशन बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं और शांति से त्योहार मनाने की अपील की। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और तलाशी भी ली गई। पुलिस की लगातार गश्त से असामाजिक तत्वों में हड़कंप है, वहीं आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...