अयोध्या, जून 7 -- अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा पुलिसिंग को सुगम बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने थाना कोतवाली नगर के अंतर्गत अस्थायी नवीन पुलिस चौकी जनौरा अंडरपास के गठन का आदेश जारी किया है। नई चौकी के गठन से क्षेत्र में पुलिस की पहुंच और निगरानी बढ़ेगी तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण संभव हो सकेगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार चौकी स्थापित होने से अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपात स्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में सुविधा होगी। जनौरा अंडरपास चौकी के अधिकार क्षेत्र में जनौरा, न्यू टीचर्स कॉलोनी, तिलक नगर, ब्राह्मण टोला, गुलाब नगर तथा अहिरन टोला सहित आसपास के क्षेत्र शामिल किए गए हैं। यह भी पढ़ें- बीसा का पुरवा बनी अस्थाई नवीन पुलिस चौक...